फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सहायक बैंक मैनेजर से बाइक व मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लंगड़ा बाबा स्थान के पास मंगलवार की देर शाम ड्यूटी से वापस लौट रहे सहायक बैंक मैनेजर से बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया और चिरैयाकोट की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने जहानागंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शहर के सिधारी क्षेत्र निवासी शुभम सिंह तरवां थाना अंतर्गत बीओबी यूपी बैंक के सराय त्रिलोचन शाखा पर बतौर सहायक मैनेजर तैनात हैं। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वे अपनी बाइक से ड्यूटी पर गए थे। शाम को बैंक से घर लौट रहे थे। लगभग छह बजे वे जहानागंज थाना अंतर्गत लंगड़ा बाबा स्थान के पास पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। शुभम कुछ समझ पाते कि इसके पहले ही एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छीन कर चिरैयाकोट जाने वाले मार्ग पर फरार हो गए। बाइक में एक बैग भी टंगा था, जिसमें 1200 रुपये नकद, बैंक से संबंधित कागजात व अन्य सामान थे, उसे भी बदमाश साथ लेते गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने जहानागंज थाने को घटना की सूचना दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं बैंक मैनेजर ने घटना के बाबत जहानागंज थाने पर तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें