फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बिरला हॉस्टल में बनने वाली ऊंची दीवार के खिलाफ छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, अधिकारियों के सामने नारेबाजी

Tue, 09 Jun 2026 02:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बिरला हॉस्टल में बनने वाली ऊंची दीवार के खिलाफ छात्रों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सेंट्रल ऑफिस में अधिकारियों के सामने नारेबाजी कर छात्रों ने कहा कि छात्रावास के मेंटेनेंस का विरोध नहीं, लेकिन मूलभूत भवन के साथ छेड़छाड़ न हो। 
विज्ञापन
छात्रों को समझाते प्रोफेसर - फोटो : भैरव जायसवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरला हॉस्टल में बनने वाली ऊंची दीवार के खिलाफ छात्रों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सेंट्रल ऑफिस में अधिकारियों के सामने नारेबाजी कर छात्रों ने कहा कि छात्रावास के मेंटेनेंस का विरोध नहीं, लेकिन मूलभूत भवन के साथ छेड़छाड़ न हो। 

विज्ञापन

 
बिरला हॉस्टल में बनाई जाने वाली ऊंची चहारदीवारी को लेकर छात्रों ने सड़क पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कई छात्र सेंट्रल ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध किया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका और ज्ञापन सौंपने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। कुछ देर तक बहसबाजी भी हुई। जिम्मेदार अधिकारी को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath: बाबा विश्वनाथ ने चखा लंगड़ा आम और बनारसी पान, भीषण तपिश में भी उमड़ा आस्था का समंदर
विज्ञापन


कुछ देर बाद वहां पहुंचे छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार को ज्ञापन दिया और अपना गुस्सा जताया। कहा कि छात्रावास के मेंटेनेंस का कोई विरोध नहीं लेकिन और भी कई समस्याएं हैं जिन पर चर्चा नहीं लेकिन दीवार खड़ी करनी है। पानी, खराब खाना, गंदगी जैसी कई समस्याएं हैं। कई साल से हॉस्टल में मेस नहीं है, मगर मूलभूत समस्याओं के बजाय बेवजह की दीवार बनाई जा रही है।

विज्ञापन

बिरला स हॉस्टल की पुरानी दीवार गिरी
छात्र नेता अभिषेक सिंह काली ने कहा कि बिरला छात्रावास भारत के बड़े उद्योगपति रहे राजा बलदेव दास जुगल किशोर बिरला जी के अनुदान से बना है। किसी सरकारी सहायता से नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि चहारदीवारी छात्रावास के मूल स्वरूप के अनुसार ही रखी जाए। कोई छेड़छाड़ न किया जाए। छात्र नेता अभय सिंह ने कहा कि बिरला स हॉस्टल की सामने की दीवार तोड़ दी गई है। अब यहीं से नई दीवार बननी है।

छात्रावास को कैदखाना न बनाएं
छात्र हर्ष त्रिपाठी ने कहा कि यह बिरला छात्रावास को छात्रावास ही रहने दिया जाए, इसे कैदखाना न बनाया जाए। छात्र रजत सिंह, अभिषेक पाठक और शुभम ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है तो हम जल्द आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवेश, रणबीर, मुरली, प्रिंस, संजय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें