स्व. चंद्रेज सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के बाबा प्रथम बहिरादेव मैदान में स्व. चंद्रेज सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्व. चंद्रेज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मैच खेले गए। इसमें भवानीपट्टी, सहुल इलेवन, टिंकू इलेवन और दशांश की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में समदीपुर ने छह ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भवानीपट्टी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में सहुल इलेवन ने सरैया के खिलाफ छह ओवर में 70 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में टिंकू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्योरी की टीम पांच ओवर में ही ऑल आउट हो गई और टिंकू इलेवन ने एकतरफा जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला मानवपुर और दशांश की टीम के बीच हुआ। दशांश ने रोमांचक जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता के आयोजक एडी बेसिक डॉ. कौस्तुभ सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी आभार व्यक्त किया।