फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कालाबाजारी के लिए जा रही यूरिया को किसानों ने पकड़ा

विज्ञापन
अहरौला के पारा मिश्रौली साधन सहकारी समिति से कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही यूरिया को किसानों
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में मंगलवार को साधन सहकारी समिति से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही 136 बोरी यूरिया को किसानों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद तहसीलदार फूलपुर राजाराम, एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली सहित यूरिया थाने ले आई।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली से 136 बोरी यूरिया लादकर ले जाई जा रही थी। सूचना पर किसान महेंद्र पाठक, बृजेश पाठक, चंद्रशेखर शुक्ला, बृजेश मौर्य प्रधान, राजेंद्र राय ने फुलवरिया बाजार मेें पहुंचकर ट्रैक्टर को घेर लिया। महेंद्र पाठक ने कहा कि यह यूरिया कालाबाजारी के लिए जा रही थी। इसकी सूचना एसडीएम फूलपुर को दी गई। नायब तहसीलदार राजाराम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद बीडीओ विनीत कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव भी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और एडीओ कोऑपरेटिव के पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यूरिया को पारा मिश्रौली से बस्ती भुजबल ले जाने को कहा गया था। बस्ती भुजबल पहुंचने पर वहां से कहां जाना है, बताया जाता। यह खाद समिति के सचिव सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर चौकीदार संतराम ने लदवाई है। नायब तहसीलदार ने किसानों से तहरीर लेकर एडीओ कोऑपरेटिव को तत्काल गोदाम सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई की जा रही है। गोदाम सील कराया जा रहा है। सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। - राजाराम, नायब तहसीलदार फूलपुर।
ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित यूरिया थाने में है। चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-अमित मिश्रा, थानाध्यक्ष अहरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें