फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप देख हुए विभोर

Sun, 25 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला समितियों द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसे देख लोगों की आंखें छलक गईं। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, फूलपुर कस्बे में शुक्रवार की रात राम भरत मिलाप का बड़ा ही सजीव मंचन किया गया। रथ पर बैठाकर प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न, हनुमान और माता सीता को बैठाकर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह भगवान राम की आरती उतारी गई।
विज्ञापन


कस्बे में श्रीराम भरत का मिलन देख लोगों की आंखें छलक गईं। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान फूलपुर में दर्जन भर से अधिक झांकी निकाली गई। कस्बे में जगह जगह लंगर का आयोजन किया गया। भरत मिलाप के मौके पर  बिरहा का आयोजन किया गया।

लोग रात भर बिरहा गीतों का आनंद उठाते रहे। बोंगरिया संवाददाता के अनुसार, मेहनगर विकास खंड के कटहन गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात को राम भरत मिलाप का मंचन किया गया। राम के वन से वापस लौटने पर पूरी प्रजा में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी निकली गई। जगह-जगह लोगों ने प्रभु राम की आरती उतारी। वशिष्ठ ऋषि द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ राम राज्याभिषेक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें