फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से आए फूलों से हुआ भंवरनाथ बाबा का शृंगार

विज्ञापन
श्रावण मास के अवसर पर भंवरनाथ मंदिर में किया गया श्रृंगार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा भंवरनाथ का शृंगार देर रात किया गया। सर्वप्रथम बाबा भंवरनाथ जी को पंचगव्य से स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें बेलपत्र, धतूर, मदार, समी पत्र अर्पण किए गए, इसके बाद काशी से मंगाए गए फूल मालाओं से बाबा का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

सावन में इस बार चार सोमवार है। प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग प्रकार से बाबा का शृंगार संपन्न होता है। प्रथम सोमवार को बाबा का श्रृंगार मेवे जैसे काजू, किसमिस, बादाम, अखरोट, अंजीर, खजूर आदि से शृंगार किया गया। बाबा भवंरनाथ जी को विभिन्न प्रकार के वस्त्र अर्पण किए गए। शृंगार के बाद बाबा की आरती व प्रार्थना के बाद महादेव को अति प्रिय मेवे से बनी खीर व प्रसाद का वितरण किया गया। शृंगार मंडली के विपिन सिंह डब्बू, जय प्रकाश दुबे दीपू, पुनीत सिंह, रामप्यारे, विशाल गुप्ता संतु, शशि शर्मा, शेरू सिंह, रिंकू अग्रवाल, मानस, सुनील मद्धेशिया, संतोष मोदनवाल, दीपक गुप्ता, विजय, रवि, संतोष सोनकर, कमलेश, शिवम, श्याम जी, रवि रावत, गोपाल जी, सुनील, सागर गुप्ता, नीरज विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें