सगड़ी। क्षेत्र के रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवहर्ष भारती की तेरही पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया जपनद के दुग्धेश्वर नाथ मठ रुद्रपुर के मठाधीश रमाशंकर भारती के अलावा आसपास के दर्जनों स्थानों से सैकड़ों संत-महात्माओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैद रही। हजारों लोगों ने भंडारे में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
शिवशंकर भारती ( कोठिया भदीड़ मठ के महंत ) को रजादेपुर मठ का प्रभारी मठाधीश के रूप में तिलक किया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक कोई स्थाई मठाधीश का चयन नहीं कर दिया जाता तब तक शिवशंकर भारती रजादेपुर मठ के मठाधीश के रूप में कार्य करते रहेंगे।साथ ही सर्व सम्मति से इस बात का निर्णय हुआ कि अति शीघ्र इलाके के संभ्रात श्रद्धालुओं भक्तों और संत धर्माचार्यों की बैठक कर नए योग्य मठाधीश का चयन किया जाएगा। मनोज श्रीवास्तव, कमलाकांत सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, कंतकिशोर दुबे, सूर्यभान दुबे , शिवदान चौरसिया, अनिरुद्ध तिवारी व सुधीर सिंह सहित आदि उपस्थित थे।