फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीवी वैक्सीन से बच्चों की मृत्यु दर में आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर सीएचसी में मंगलवार को शिशुओं के जीवन रक्षक नई पीवीसी वैक्सीन के प्रयोग किए जाने के लिए आशाओ और एनएम को प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डा. रामआशीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लांच की गई इस वैक्सीन के प्रयोग से शिशुओं की मृत्यु दर में कमी आएगी। नोडल अधिकारी डा. मो. अजीम ने लगाए जाने वाले सभी टीके के नियमावली का चार्ट विधिवत प्रैक्टिकल कर बताया। पीवीसी वैक्सीन को आठ अगस्त से नियमित टीकाकरण में शामिल करने की शुरूआत की गई है । इस वैक्सीन की बाजार में तीन ख़ुराक का मूल्य 12000 रुपये होता है, लेकिन प्रदेश की सरकार ने इसे नि:शुल्क आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। बच्चे के जन्म से छह सप्ताह में प्रथम खुराक, दूसरा खुराक 14 सप्ताह में और 9 महीने होने पर बूस्टर खुराक दी जाएगी। प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने पीवीसी वैक्सीन की गुणवत्ता और इसे लगाए जाने के नियम को विस्तार से समझाया। इस मौके एमएल अग्रहरि, डा. आरबी वर्मा, शफीक अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें