बरदह बाजार में कलश यात्रा में शामिल लोग। स्रोत-आयोजक
बरदह बाजार में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यात्रा भगवती स्थान से शुरू होकर इंटर कॉलेज और गांव-बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्राचीन ब्रह्म बाबा स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
बाजार स्थित प्राचीन ब्रह्म बाबा स्थान क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके सुंदरीकरण और निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के राधेश्याम गुप्ता, घनश्याम गुप्ता और सीताराम गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से कथा शुरू होगी।
कथा वाचन के लिए राधा सरस्वती आश्रम, नीलगिरी पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आत्मानंद सरस्वती महाराज पहुंच रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम पांच से रात नौ बजे तक चलेगी। तीन नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हवन-पूजन होगा। इसके बाद शाम पांच से रात 10 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।