फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कें नहीं बनीं तो करें शिकायत

विज्ञापन
पाइप लाइन बिछाने के दौरान टूटे रास्ते की कराई गई मरम्मत।संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम ग्रामीण द्वारा 1 अक्तूबर से 10 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि आपके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो आप इसकी सूचना जल निगम ग्रामीण को दे सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 है। इसके अतिरिक्त, जल समाधान एप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
जनपद में कुल 7512 किलोमीटर सड़कों को पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था, जिनमें से अब तक 7475 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी होने का दावा विभाग कर रहा है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

00
जलसारथी एप पर विशेष व्यवस्था
रोड रेस्टोरेशन अभियान के तहत नागरिकों की सुविधा के लिए जलसारथी एप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क टूटी होने या उसकी मरम्मत न होने की स्थिति में नागरिक मौके की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने और त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

00 वर्जन
विभाग की प्राथमिकता पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी हुई सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराना और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है। यदि कोई सड़क क्षतिग्रस्त है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है, तो विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराई जा सके। -राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें