मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जाते समय भाजपा सांसद वरुण गांधी का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ।
जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हाइडिल चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसी तरह से फूलपुर, सरायमीर, अंबारी, रानी की सराय आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भाजपा सांसद का जगह-जगह स्वागत हुआ।
मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर नगर स्थित नागा बाबा सरोवर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि आज प्रदेश की असली समस्या है कि नौजवान बेरोजगार है।
उनके लिए रोजगार की कोई योजना नहीं है। ऐसा कानून बने कि हर युवाओं को दस लाख रुपये का लोन दिया जाए वह भी इस शर्त पर कि पांच वर्षो में बिना व्याज के वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि हमें नौजवानों के जेब मे पैसा डालना है जिससे की उनका सपना साकार हो सके। कहा कि पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है, किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।
सभी धर्म जाति के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करना हमारा मुख्य उद्ेश्य है। अध्यक्षता हनुमंत सिंह और संचालन सभासद सुधीर रावत ने किया।
इस मौके पर जिला प्रचारक संदीप, अकिंत जायसवाल, पूर्व प्रवर डाकअधीक्षक रामसेवक सोनकर, मिनहाज, जेवी राय, विजय सोनकर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।