फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास लाभार्थियों को शगुन देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को मकर संक्रांति और 26 जनवरी के दिन शगुन देने की तैयारी की गई है। इसके लिए शुक्रवार को विकास भवन सभाकक्ष में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास विहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जनपद में हजारों पीएम आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से बहुत से आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मुसहर जाति के लोगों केे भी आवास का आवंटन किया गया है। आवंटित मुख्यमंत्री आवासों में भी सैकड़ों आवास पूर्ण हो चुके हैं। अब जिला प्रशासन मकर संक्रांति और 26 जनवरी के अवसर पर इन लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान करने के साथ ही उन्हें त्योहारों पर शगुन देने की तैयारी की है। 14 जनवरी को 1500 लाभार्थियों और 26 जनवरी को 800 लाभार्थियों को चाबी और शगुन प्रदान किया जाएगा। मकर संक्रांति के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण करेंगे और डीएम एनपी सिंह द्वारा कहीं एक जगह पर इस योजना के तहत लाभार्थी को आवास की चाबी के साथ शगुन दिया जाएगा। सीडीओ ने बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों को इसकी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 1500 आवास के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थियों को सहजन का पेड़, लाई, चूड़ा, गट्टा, गुड़ आदि प्रदान किया जाएगा। वहीं 26 जनवरी को लाभार्थी को आवास के साथ ही सहजन का पेड़ और लड्डू का शगुन दिया जाएगा। - आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें