आजमगढ़। जिले में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के अंदर जा सके। जिले के 14 केंद्रों पर कुल 6786 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 5954 अभ्यर्थी उपस्थित तो 832 अनुपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर हुई। जिसमें कुल 6786 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। वहीं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कमांड कंट्रोल रूम से नजर रखी गई थी। वहीं परीक्षा सकुशल कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी।
किसी को सरल तो किसी को कठिन लगे सवाल
आजमगढ़। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कला वर्ग के अभ्यर्थी को तो पेपर आसान लगा, मगर विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी गणित के सवालों में उलझे दिखे। पहली पाली में सामान्य ज्ञान और भाषा से प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली में अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से संबंधित प्रश्न थे। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सिलेबस के अनुरूप बताया।
दोनों पालियों में पूछे गए सवालों को हल किया है। उम्मीद है कि बेहतर नंबर से प्रवेश परीक्षा को पास करूंगा। पिछले एक साल से तैयारी कर रहा हूं। जीएस और हिंदी का पेपर आसान लगा।- विराट, अभ्यर्थी।
जनरल नॉलेज का पार्ट काफी आसान था। बीएड के लिए काफी अरसे से तैयारी कर रही हूं। पेपर के ज्यादातर सवाल आसान थे। बेहतर परिणाम की आशा है।-हयात खान, अभ्यर्थी
।