फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नहीं मिला तो पड़ोसी के घर बोला हमला, बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के झोटीपुर गांव के प्रधान के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां शिकायत हुई है। जिसमें दस सालों के कार्यकाल में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने कमेटी गठित कर जांच का निर्देश दिया है। शनिवार को कमेटी गांव जांच के लिए पहुंची थी। इससे बौखलाए प्रधान व उनके समर्थकों ने पहले शिकायतकर्ता को खोजना शुरू किया वह नहीं मिला तो पड़ोसी के घर पर चढ़ कर बुजुर्ग पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता विष्णु मिश्रा ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान कैलाश मिश्रा ने विकास कार्यो में खासा घोटाला किया है। अमीर व आर्थिक रुप से मजबूत सवर्ण लोगों को अनूसुचित दिखा कर फर्जी जॉब कार्ड बनवाया है और लाखों का भुगतान हड़प गया है। इतना ही नहीं फर्जी राशनकार्ड बनवा कर खाद्यान्न का भी घोटाला कर रहा है। एक ही काम को दिखा कर चतुर्थ वित्त, 14 वां वित्त व मनरेगा आदि के मदों से अलग-अलग कई बार फर्जी भुगतान करा लिया है।
विज्ञापन

शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच का निर्देश दिया, जिस पर डीएम ने कमेटी गठित कर दी। जांच कमेटी शनिवार को जांच के लिए गांव में पहुंच गई। जांच शुरू होते ही प्रधान व उसके समर्थक शिकायतकर्ता को खोजने लगे। उसके न मिलने पर पड़ोसी व मित्र राजमणि मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया। मौके पर मिले राजमणि के पिता राजनरायण पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया और शिकायत उठा लेने की धमकी भी दिया। राजमणि की तहरीर पर महराजगंज थाने में प्रधान पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत हो गया है। प्रधान पर पहले से एंटी भू माफिया एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है। प्रधान व उसके भाई पर दर्जन भर सरकारी जमीनों को हड़पने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें