मेजवां। फूलपुर स्थित शिया आबादी में शनिवार की रात हजरत इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का ताबूत निकाला गया। ख्वातीनों की ओर से निकाले गए ताबूत पर फूलमाला चढ़ाकर मातम के बीच खिराजे अकीदत पेश की गई। महिलाओं की अंजुमन जैनबिया ने नौहाख्वानी की। नौहा और मातम का सिलसिला रात 12 बजे तक चला। जाकिरा निकहत फातमा ने जनाबे सकीना का मसायब पेश किया तो महिलाएं रो पड़ीं। नौहा मातम के दौरान हाय सकीना हाय प्यास की सदाएं से अजाखाना गूंज उठा। इस क्रम में कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में मरहूम सैयद अली सफदर के अजाखाने में इमाम हुसैन की बेटी सकीना का ताबूत निकाला गया। ताबूत निकलते ही महिलाएं रो पड़ी। ख़्वातीनों ने तारीखी नौहा पेश किया, जो देर रात तक चलता रहा। वहीं, फूलपुर तहसील क्षेत्र के दसमडा गांव में 16 अक्टूबर को निकाला जाने वाला 28 सफर का जुलूसे अजा कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी आयोजक कुमैल मेहदी और जैगम अब्बास ने संयुक्त रूप से दी।