उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि आज शिक्षा के समय उत्पन्न झंझावतों एवं चुनौतियों का सामना करने के लिए अध्यापकों को कमर कसकर तैयार रहना पड़ेगा, यह हमारा नैतिक दायित्व है कि अभिभावकों एवं छात्रों में विश्वास पैदा करें तथा शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य का प्रतिपादन कर सकें।
सिंह मंगलवार को सरदहां बाजार स्थित श्रीमती तपेश्वरी देवी जायसवाल इंटर कालेज में संघ के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में मतदान कार्य के लिए शिक्षकों, प्रधानाचार्यो का लगाया जाना, शिक्षा के उत्थान में अवरोध पैदा करने का कारक है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन शिक्षकों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाता है तो संगठन इसका विरोध करेगा। जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। अध्यक्षता श्रीराम सिंह और संचालन पंकज कुमार सिंह ने किया।
गोष्ठी को देवेंद्र नाथ सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, श्यामनरायन सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, बालमुकुंद सिंह, चंद्रिका सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नामवर सिंह, डा. इंद्रदेव राय, लालजी सिंह, डा. रमेश यादव, अबरार अहमद, रामप्यारे यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।