फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएस से अब तक सिर्फ 13 डाकघर ही जुड़े

Wed, 30 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग द्वारा डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने काम धीमी गति से हो रहा है। यही वजह है कि अब तक जनपद के सिर्फ 13 डाकघर ही इस योजना से जोड़े जा सके हैं। जिसके चलते डाकघरों में खाता खोलने से लेकर अन्य काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में वर्ष 1832 में डाक विभाग की स्थापना हुई थी। वर्तमान में मुख्य डाकघर समेत पूरे जनपद में 44 उप डाकघर हैं। जिनसे 440 उप शाखाएं ग्रामीण इलाकों में है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित शाखा डाकघरों को सीबीएस की योजना में नहीं जोड़ा गया है। जिले में सिर्फ 44 डाकघरों को सीबीएस सेवा से जोड़ने की योजना है। इसमें अब तक 13 उप डाकघरों को सीबीएस से जोड़ा जा सका है। बाकी 31 सीबीएस होने की बाट जोह रहे हैं। डाक विभाग के अधिकारियों की माने तो चार डाकघरों को नवंबर 2015,  16 डाकघरों को अक्टूबर में सीबीएस से जोड़ दिया जाएगा। शेष 11 डाकघरों को दिसंबर 2015 के अंत तक जोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

दूसरी तरफ जिला मुख्यालय पर डाक विभाग द्वारा एटीम लगाने की योजना है।  लेकिन मुख्य डाकघर के सामने एटीएम रूम तो बनाया गया है। लेकिन उसमें मशीन नहीं लगाई गई है। इस बाबत डाक निरीक्षक मासूम राश्दी ने बताया कि चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ के आदेश और निर्देशित सारणी के मुताबिक कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जिला मुख्यालय पर डाक विभाग द्वारा एटीएम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें