फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीडीओ और ईओ करेंगे माहुल कोटेदार के आवास की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। मंडलायुक्त के निर्देश पर माहुल के कोटेदार राशिद के निवास स्थान की जांच पुनः शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने अधिशासी अधिकारी माहुल और खंडविकास अधिकारी अहरौला की संयुक्त टीम को जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्र के संयोजक रमाकांत मिश्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि राशिद असल में अहरौला विकास खंड के रूपाईपुर गांव के निवासी हैं और सरकारी अभिलेखों में धोखाधड़ी कर माहुल में सरकारी राशन की दुकान चला रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता और कोटेदार द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों में विरोधाभास है, जिसकी जांच आवश्यक है। इस संबंध में ईओ माहुल और खंड विकास अधिकारी अहरौला को राशिद के आवास की सत्यता की पुष्टि के लिए निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें