फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर आरोप

Sat, 16 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार नौकरी देने के नाम पर 70 जिलों के यादव समाज के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पुलिस भर्ती में एटा, इटावा, मैनपुरी को तवज्जो दी गई है।
विज्ञापन

शेखुपुरा स्थित बसपा नेता श्यामसुंदर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढे़ हैं। अपहरण, हत्या और लूट का कारोबार चल रहा है। इसकी बागडोर सत्ता के गलियारे में बैठे कुछ मंत्री संभाले हैं।

बलात्कार, महिलाओं के अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं।  इसलिए जनता चुनाव के लिए आवाज उठा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह किसानों को फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मुआवजा देने में भेदभाव हो रहा है। कहा कि बसपा के विधायक एवं एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों ने अपना एक माह का वेतन किसानों के हित के लिए दे दिया है।
विज्ञापन


सपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है, जबकि बसपा ने प्रदेश का विकास किया है। कहा कि  सपा नेता पत्थरों पर बोलते-बोलते खुद की आंखों को पत्थर का बना चुके हैं। उनको यह नहीं दिखता कि मुगलिया और ब्रिटिश हुकूमत के बाद बसपा मुखिया ने ही स्मारक बनवाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें