फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच पर बार बालाओं के लग रहे ठुमके

विज्ञापन
रौजागांव अयोध्या रुदौली कोतवाली अंतर्गत रौजागांव ओवर ब्रिज पर रोड़वेज बस में लगी आग।पूरी बस जल? - फोटो : LUCKNOW
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना अंतर्गत माहुल पुलिस चौकी के पास रामलीला का मंचन हो रहा है। रामलीला के इस मंच पर बार बालाओं का फिल्मी गानों पर डांस कराया जा रहा है। यह कवायद भीड़ एकत्र करने के लिए की जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आयोजकों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

माहुल पुलिस चौकी के पास हर साल की भांति इस साल भी रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। आयोजन की न तो कोई अनुमति ली गई है न ही कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन का ही यहां अनुपालन हो रहा है। रामलीला के मंचन के दौरान भीड़ नहीं के बराबर हो रही थी। जिसके चलते आयोजकों ने बार बालाओं को बुला कर रामलीला के मंच से फिल्मी गानों पर डांस कराना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आयोजक स्वयं धर्म के नाम पर फैलाये जा रहे इस अश्लीलता में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है और डांस कर रहे है। जिससे स्थानीय लोगों में आयोजकों के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास यह कवायद हो रही है और महकमा मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें