पंचायत चुनाव में धांधली, आचार संहिता का उल्लंघन और सत्ता के दुुरुपयोग से नाराज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर बांह पर काली पट्टी बांध धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपवास भी रखा।
जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि चुनाव में चुनाव आयोग के नियम कानून नेताओं और मंत्रियों के जेब में पड़े रहे। आयोग ने जिस पर प्रतिबंध लगाया, वही खुलेआम हुआ।
इसी कड़ी में एक मंत्री के करीबी प्रत्याशी को जितवाने के लिए कोलबाजबहादुर से महाप्रधान पद पर जीते हुए प्रत्याशी विजय कुमार गौतम को धांधली कर हरा दिया गया। शिकायत करने पर पुलिस बुलाकर एजेंटों, कार्यकर्ताओं को मतणगना केंद्र से भगा दिया गया।
शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। धरने में विनय कुमार, रामचंदर, उमेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद, राजकिशोर, कमलेश चौहान, प्रमोद, जैनेंद्र, घनश्याम मौर्या, महेंद्र यादव, शिवलाल, कुंजीलाल, आशीष यादव, राकेश, अभिषेक दूबे, बिंद्रा प्रसाद आदि कार्यकर्ता शामिल थे।