फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन गायब हुए रुपये दिलवाएगा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोगों के खाते से आनलाइन रुपये गायब करने वाला गिरोह सक्रिय है, आए दिन किसी न किसी के खाते से आनलाइन रुपये गायब हो जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए बैंक की तरफ से राहत भरी सूचना है। इसके तहत जिस किसी भी व्यक्ति के खाते से आनलाइन खरीदारी, दूसरे व्यक्ति के खाते में रुपये चले जाने या किसी के द्वारा ट्रांसफर करा लेने या निकाल लेने की घटना होने पर तीन दिन के भीतर संबंधित बैंक को सूचना देते हुए थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। ऐसे में बैंक पीड़ित के रुपये वापस दिलाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में साइबर अपराधियों की भरमार है। इस तरह के अपराध आए दिन हो रहे हैं। साइबर अपराधियों में एक गुट जहां सिर्फ लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने वाला सक्रिय है। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में दीदारगंज, सरायमीर, फूलपुर और बरदह थाना क्षेत्र के कई गांव के लोग बड़े पैमाने पर सक्रिय हैें। पुलिस अक्सर इस प्रकार के अपराधों में लिप्त लोगों को बीच-बीच में गिरफ्तार भी करती रहती है। इसके अलावा शहर कोतवाली, मेंहनगर, देवगांव, मुबारकपुर आदि थाना क्षेत्र के कई ऐसे लोग सक्रिय हैं जो दूसरों के खातों से आनलाइन खरीदारी करने और लोगों का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कराने में माहिर हैं। साइबर पीड़ितों को जहां रुपये निकालकर यह लोग चपत लगाते हैं, वहीं कार्रवाई और केस दर्ज कराने तक पीड़ित को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ जाता है। साइबर अपराध के इस प्रकार के पीड़ित जिनके खाते से आनलाइन खरीदारी, किसी दूसरे के खाते में गलती से पैसा चले जाने या किसी अन्य द्वारा खाते में पैसा ट्रांसफर कराने के मामले में पीड़ित को तीन दिन के भीतर बैंक को सूचना देना है। साथ ही थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करानी है। इस प्रक्रिया को पूरी करने वाले का बैंक रकम वापस दिलाने में पूरी मदद करेगी। यूबीआई आजमगढ़ के साफ्टवेयर प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रक्रिया पूरी करने वालों की बैंक पूरी तरह से मदद कर उनके रुपये वापस दिलाने का पूरा प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें