फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक योजनाओं की जानकारी

Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ।
विज्ञापन
 फिल्म अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी मेजवां गांव में प्रवास के तीसरे दिन गुरुवार को जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक आफ इंडिया सोशल फाउंडेशन की ओर से कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में कैशलेस जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचीं। जिसमें लोगों को बैंक से मिलने वाली सहायता और योजनाओं की जानकारी दी।   
विज्ञापन

इस दौरान शबाना आजमी ने कहा कि यूनियन बैंक के हम आभारी हैं जिसने इस गांव को गोद लिया और कई सराहनीय कार्यों को किया। यूनियन बैंक बालिकाओं को स्वत: रोजगार के तहत 10 प्रतिशत व्याज पर लोन दे रही है। इसका फायदा बालिकाओं को लेना चाहिए। डीजीएम लुकमान अली खां ने कहा कि वर्तमान समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड का काफी महत्व हैै इसी से सरलता पूर्वक लोन दिया जा सकता है। इसे खातों से अवश्य लिंक कराएं। बालिकाओं को 10 हजार का लोन तीन दिन के अंदर दिया जा सकता है। यह लोन मामूली व्याज पर दिया जाएगा इससे बालिकाएं चिकनकारी अथवा सिलाई के कार्यों के जरिए आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अब इस गांव में अनुदान देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान बैंक से पैसा निकालने के लिए बैंक मित्रों से जुड़ने का तरीका बताया गया। इस दौरान शबाना ने डीजीएम और उनकी पत्नी को चिकनकारी कार्यों का निरीक्षण कराया।डीजीएम ने शबाना द्वारा गांव में चलाए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ किया। इस मौके पर प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश सिंह, अम्तुल बारीखा, गोपाल, शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार, केवी सिह, मंयक, शेखर, राजित यादव, दिलशाद, संयोगिता, सागर रजा, जीतेंद्र आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें