फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उद्यमियों के आवेदनों का समाधान जल्द कराएं बैंकों के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने समस्त बैंकों को निर्देश दिया कि योजनांतर्गत जो भी आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं, उसे जल्द से जल्द निस्तारित करें।
उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया एवं निर्देशित किया कि संबंधित बैंक उपायुक्त उद्योग से समन्वय स्थापित कर अगली बैठक से पहले स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त बैंक अपने ब्रांचों में लंबित ऋण आवेदनों को निस्तारित करें, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर ऋण के लिए आवेदन कर सकें।
जिलाधिकारी द्वारा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के तहत हस्ताक्षरित एमओयू की विभागवार समीक्षा की गई और निर्देश दिया कि समस्त संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग के अंतर्गत हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए सभी इंवेस्टर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में परियोजनाएं संचालित हो सकें।
उन्होंने समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित समस्त आवेदनों को समय से पहले ही निस्तारित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न करें। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल से दर्जी, राजमिस्त्री एवं बढ़ई ट्रेड का आवेदन पत्र हट जाने के कारण 22 फरवरी तक उपरोक्त योजना में 7196 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गत वर्ष के लक्ष्य 1800 के सापेक्ष 1479 का चयन कर तृतीय स्तर पर प्रेषित कर दिया गया है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में द्वितीय स्तर पर लंबित 2373 आवेदन पत्रों को सत्यापन के लिए समस्त ब्लाकों को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लाक स्तर पर प्रेषित किये गए आवेदनों को निर्धारित समय में निस्तारित कराएं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, एलडीएम, डीसी एनआरएलम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसीएमओ डॉ. आलेन्द्र, सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें