फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फील्ड अफसर महाराष्ट्र में निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फूलपुर के बिलारमऊ राजागंज कटार में यूबीआई के फिल्डआफिसर के कोरोना पाजिटिव आने पर निरीक्षण करते ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के यूनियन बैंक राजागंज कटार, बिलारमऊ के फील्ड आफिसर के महाराष्ट्र में कोरोना पाजिटिव आने के बाद से बैंक कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा है। उपजिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने तत्काल बैंक को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक आफ इंडिया बिलारमऊ राजागंज कटार में फील्ड ऑफिसर 30 मई तक बैंक में कार्य करने के बाद 31 मई को अपने घर नागपुर के लिए निकले थे। नागपुर जाने पर चार जून को फील्ड ऑफिसर का सैंपल लिया गया। पांच जून को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर बैंक प्रबंधक सन्तोष कुमार दास को फोन पर सूचना मिली। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक राम आशीष यादव सहित स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचकर बैंक को सैनिटाइज कराया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बातचीत करके सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें