ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक इंप्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े बैंक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन के विष्णु गुप्ता ने कहा कि हड़ताल की वजह से लगभग 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर सुबह ही कर्मचारी पहुंच गए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के दोनों कार्यालयों पर प्रदर्शन कर एकजुटता दिखाई। इस दौरान राजेश सिंह, जनार्दन कुमार, रिजवान अहमद, दुर्गेश पाठक, सरफराज अहमद, दीपक यादव, आरिफ, संजीव यादव, मौजूद रहे। समन्वयक की भूमिका शिशिर चौधरी ने निभाई।