लालगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज नगर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें सभी स्वयंसेवक और कस्बा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मिलित हुए। अध्यक्षता महंत शंभू भारती महाराज ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मन की कड़वाहट को दूर कर एक दूसरे को गलें लगाएं।
समारोह में लोकगीत कलाकार अशोक राय के पारंपरिक फगुआ गीत सुनाकर सभी स्वयं सेवकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। विभाग संघ चालक सुरेश ने कहा कि जिस प्रकार से हम सब अपने घर परिवार में एक दूसरे के साथ सभी त्योहार मनाते हैं, उसी प्रकार से यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपना परिवार है। यहां भी हम सब एक दूसरे के साथ मिलकर प्रेम के प्रतीक होली के त्योहार को मनाकर एक दूसरे में भ्रातृत्व भाव का जागरण करें। समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए उच्च शिखर पर ले जाने का कार्य करें। होली का त्योहार ही बुरा न मानने का त्योहार है। हम अपने मन की कड़वाहट को दूर कर एक दूसरे को गले लगाएं।इस मौके पर खंड संघ चालक हरिलाल, विभाग कार्यवाह गोविंद, उमाशंकर मिश्र, जिला कार्यवाह अभय, आदर्श, सत्यप्रिय आदि मौजूद थे।संवाद