फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला मंडलीय अस्पताल के सर्जिकल स्टोर में बंद मिला ताला, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने मंगलवार को जिला मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दाैरान अस्पताल में सर्जिकल स्टोर में ताला बंद मिला। फार्मासिस्ट बिना किसी सूचना के अनुपस्थित था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने चाबी मंगवाकर स्टोर खुलवाया। इसके बाद सीडीओ ने डिजिटल एक्स-रे यूनिट और सर्जिकल स्टोर का निरीक्षण किया। एक्स-रे मशीन के रखरखाव में कमी, रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिला। सर्जिकल स्टोर में दवाओं की एक्सपायरी डेट, स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की जांच की गई। स्टोर इंचार्ज की अनुपस्थिति को गंभीर बताते हुए सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि दोषियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने सीडीओ को दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें