सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगता है मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
अमिलो। मुबारकपुर कस्बा में मंगलवार व बुधवार को लगने वाले दो दिवसीय सोहबत के मेले पर इस बार शासन प्रशासन ने रोक लगा दी है। वर्षों से सैयद सालार मसूद गाजी मियां की याद में यह मेला में लगता चला आ रहा था। मेला लगाने पर रोक लगने से मेला लगाने वाले आयोजकों की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं।
कस्बे के मोहल्ला कटरा रोड पर हर साल मई में सैयद सालार मसूद गाजी मियां की याद में दो दिवसीय मेला लगता चला आ रहा है। हिंदू-मुस्लिम वर्ग के भारी संख्या में लोग मेला घूमते थे और अपनी जरूरत की सामानों को खरीदते थे। इस बार मेले का आयोजन 13 और 14 मई को होना था। मेले में झूला, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, स्वादिष्ट शरबत, मिठाई और घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें लगाने वाले दुकानदार अपनी तैयारी पूरी कर लिए थे, लेकिन इस बार दुकानदार और मेला कमेटी काफी मायूस हैं। हर साल मेला लगाने की अनुमति समय से मिल जाती थी। इस बार सोहबत को मेला नही लगेगा।
बिना परमिशन के मेला नहीं लग सकता है। प्रशासन के आलाधिकारी या फिर उप जिलाधिकारी के आदेश पर ही मेला लग सकता है।-निहार नंदन कुमार, एसओ मुबारकपुर