फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने मारी टक्कर, शादी से लौट रहे 9 लोग घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज(आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास रविवार सुबह दो ऑटो की टक्कर में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जौनपुर के बसगीत गांव के निवासी हैं और लालगंज के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होकर सुबह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने दूसरे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दूसरा ऑटो पलट गया। हादसे में घायल हुए लोगों में पवन (16), शोभनाथ (64), मनवाती (60), रिंकू (30), आरुषि (5), सोनम (20), अनुज (10), खुशी (15) और अंजू (7) शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त सौ शय्या चिकित्सालय, लालगंज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मनवाती की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जौनपुर रेफर कर दिया गया। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि दोनों ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें