फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के लिए हरा तो बीडीसी के लिए नीला होगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं आयोग द्वारा भी तेजी से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व के मतदाताओं में 12 प्रतिशत की वृद्धि कर आयोग मतपत्रों की छपाई का कार्य करा रहा है। चुनाव में चार रंग के मतपत्रों का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव के तहत एक अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहे हैं। मतदाता सूची का काम पूरा होने के बाद आयोग की ओर से ग्राम पंचायत चुनाव के तिथियों की घोषणा की जाएगी। पिछले चुनाव में जनपद की कुल ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 33,78,017 थी। निर्वाचन आयोग मतदाताओं की इस संख्या में 12 प्रतिशत इजाफा कर मतपत्रों की छपाई करवाने में जुटा हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में चार रंग के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद, ग्राम प्रधान पद के लिए हरा, बीडीसी के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी चार रंग के मतपत्र रहेंगे। आनलाइन मतदाता सूची होने के कारण आयोग ने पुरानी सूची में 12 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या को और जोड़कर मतपत्रों की छपाई का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें