ताला तोड़कर जब देखा गया तो उसमें रखा जरुरी अभिलेख मत पत्र जले हुए थे। एसआई संतोष यादव ने ब्लॉक कर्मी की सूचना पर थाना रौनापार में इत्तेफाक से आग लगने का मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें बैलेट पेपर और जरुरी अभिलेख जलकर नष्ट हो गए।
वहीं बनकटा के प्रधान प्रत्याशी लौहर यादव ने बताया कि जानबूझकर के हमारे पतपत्र को जलाया गया।अजगरा मगर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाली मनभावती यादव ने आरोप लगाया कि हम दूसरे नंबर पर थे। रि काउंटिंग करानी थी लेकिन जान बूझकर मतपत्रों को जला दिया गया।
लौहर यादव ने कहा कि हम इसकी शिकायत एसडीएम और डीएम से करेंगे। नायब तहसीलदर मयंक मिश्रा ने कहा कि यह ब्लॉक के लोगों की जिम्मेदारी है। मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है।