फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे रहेगी निगरानी

Sat, 10 Oct 2015 01:01 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के बाद 3342 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। इनमें 24 जिला पंचायत सदस्य पद के 408 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 608 पदों के लिए 3342 प्रत्याशी शामिल हैं। मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच विकास खंड क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

पहले चरण में हुए मतदान के लिए रानी की सराय की मतपेटियां राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल, तहबरपुर ब्लाक की मत पेटिकाएं राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर, मुहम्मदपुर ब्लाक की मतपेटिकाएं अमजद अली इंटर कालेज मुहम्मदपुर, पल्हनी ब्लाक की मतपेटिकाएं राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज आजमगढ़, जहानागंज ब्लाक की श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज जहानागंज और सठियांव विकास खंड की मतपेटिकाएं सठियांव इंटर कालेज सठियांव में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई। मतदान के बाद मतपेटिका जमा करने के लिए मतदान कर्मियों की काफी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें