फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी कोयलसा में दिया धरना

Sat, 10 Oct 2015 12:52 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज।  प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोयलसा ब्लाक के प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

 शुक्रवार को बीआरसी कोयलसा के परिसर में टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। मोर्चा के ब्लाक संयोजक रवींद्र वर्मा ने कहा कि अब जबकि उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र मिल चुका है, तो राज्य सरकार अविलंब उन्हें मौलिक नियुक्ति प्रदान करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मौलिक नियुक्ति के संदर्भ में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं होता है, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षु शिक्षकों ने अवशेष मानदेय अतिशीघ्र प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर सीताराम पांडेय, सुनील गुप्ता, मनोज सिंह, बिंदू मौर्य, अजय प्रजापति, ओंकार वर्मा, पुनीत मौर्य, किरन यादव, सुरेश यादव, सीमा रानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें