फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, लूट, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा दिया धरना

विज्ञापन
कलेकट्रेट रिक्शा स्टैंड पर बहुजन क्रांति मोर्चा के धरने को संबोधित करते लाल बहादुर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। देशव्यापी किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने और हत्या, लूट, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक रामदवर की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मिर्जापुर में मुन्ना सरोज की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने वाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। कहा कि झांसी में पालीटेक्निक छात्रा के साथ दुष्कर्म, भदोही में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, बलरामपुर में अपहरण कर गैंगरेप और आजमगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी खुले आम घूम रहे है। वक्ताओं ने ऐसे दुष्कर्मी और हत्यारों की फांसी की सजा दिए जाने के साथ ही उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिए जाने की मांग किया। इसके साथ ही वक्ताओं ने किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। धरने को लाल बहादुर त्यागी, जयबहादुर मौर्य, शिवबचन, सुबास बौद्ध ने संबोधित किया। इस मौके पर गाविंद कुमार, अनवर अहमद, जितेंद्र, दिपांकर, राम प्रवेश, राजकुमार शाक्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें