फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु ने कहा जा के मर जा, तो मैं मर रहा हूं....

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के दमदियावन गांव स्थित आम के बाग में एक व्यक्ति ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। उसके पास सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है कि बहू ने कहा जा के मर जा, तो मैं मर रहा हूं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रहने वाले 58 वर्षीय विजय यादव पुत्र विश्वनाथ शनिवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के दमदियावन गांव स्थित आम के बाग में मृत हाल में पाए गए। मृतक ने जहर खाया था। पास में उसकी साइकिल भी खड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे मृत हाल में देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस पर लिखा था कि मैं जहर खाकर मर रहा हूं, बहू गाली देती है और कहती है कि कहीं जाकर मर जा, तो मैं मर रहा हूं। पुलिस ने पत्र को अपनी कस्टडी में ले लिया है और परिजनों को घटना की सूचना भेज दिया है। वहीं बॉडी पोस्टमार्टम में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें