फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्री प्रसाद अध्यक्ष, सीताराम सचिव और राजेंद्र कोषाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
भारत विकास परिषद् के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतलस पोखरा स्थित एक स्कूल में रविवार को भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ की बैठक हुई। इस दौरान सत्र 2022-2023 के लिए चुनाव कराया गया। इसमें बद्री प्रसाद गुप्त अध्यक्ष और सीताराम पांडेय सचिव मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद् काशी प्रांत की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक संजय कुमार ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत की। पर्यवेक्षक ने कोषाध्यक्ष पद के लिए शाखा सदस्यों से नाम प्रस्तावित कराया। राजेंद्र अग्रवाल का नाम डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रस्तावित किया और अनुमोदन बद्री प्रसाद गुप्त व अशोक अग्रवाल ने किया। सचिव के लिए सीताराम पांडेय का नाम पद्माकर प्रसाद गुप्त ने प्रस्तावित किया और अनुमोदन उमेश सिंह व वेदांती वर्मा ने किया। अध्यक्ष पद के लिए बद्री प्रसाद गुप्त के नाम का प्रस्ताव जेआर विश्वकर्मा ने किया व अनुमोदन डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव व ई. बिरजा शंकर राय ने किया। अन्य कोई उम्मीदवार न होने पर पर्यवेक्षक ने बद्री प्रसाद गुप्त को अध्यक्ष, सीताराम पांडेय को सचिव, राजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष घोषित किया । इस अवसर पर रमाकांत वर्मा, बिरजा शंकर राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें