फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बडहरिया गांव किया गया था सील, बैरीकेडिंग तोड़ने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद के बडहरिया गांव में 23 जून को एक कोरोना पॉजिटिव के मिलने के बाद गांव को सील कर कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया था। गांव में जाने के सभी रास्ते सील कर दिए गए थे लेकिन कुछ लोग बांस-बल्ली को उखाड़कर रास्ता खोल दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने एसडीएम निजामाबाद अरविंद कुमार सिंह से शिकायत की थी तो उन्होंने फिर से बांस बल्ली लगवाकर सील कराया। कुछ मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने फिर बांस-बल्ली को उखाड़कर फेंक दिए। पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के लोग काफी भयभीत हैं। प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी है। प्रधान फौजदार यादव, मोहम्मद ताहिर, फैयाज अहमद, शफीक अहमद आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गांव के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कंटेंनमेंट घोषित इलाके को पुन: सील किया जाए। वहीं, पॉजिटिव युवक के नौ दिन बाद ही पुन: दो जुलाई को घर वापस आने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। एसडीएम निजामाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश चौकी प्रभारी फरिहा रत्नेश दूबे को दिया गया था, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से बार-बार सील किए गए क्षेत्र को उपद्रवियों द्वारा तोड़ने की शिकायत मिल रही है। उपद्रवियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें