फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आगरा में कबड्डी का दम दिखाएंगी आजमगढ़ की बेटियां

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रवाना होने के पूर्व महिला ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आगरा में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाली सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए आजमगढ़ की महिला कबड्डी टीम रविवार शाम कैफियत एक्सप्रेस से रवाना हो गई।
विज्ञापन

जिले की 14 सदस्यीय टीम कबड्डी प्रशिक्षक कुमारी गुड़िया के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम के रवाना होने से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले नियमित अभ्यास किया है और टीम पूरी तैयारी के साथ आगरा के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की महिला खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और इस बार भी उनसे उत्कृष्ट खेल की उम्मीद है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और आजमगढ़ का नाम रोशन करें।
टीम में काजल, किंजल, राजनंदिनी, पिंकी, नंदिनी, सोनी, शिवांगी, अंकिता, दीपमाला, डिंपल, अंशिका, आराधना, निर्मला और रूपा शामिल हैं। खिलाड़ियों ने रवाना होने से पहले बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
जिले के खेल प्रेमियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने भी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वे अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में जिले के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और महिला कबड्डी में आजमगढ़ की पहचान को और मजबूत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें