फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बीच में ही मोबाइल से करनी लगी बात; एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 04 Oct 2026 02:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के सगड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह राजूपट्टी गांव के पास एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाने का प्रयास किया। युवती मोबाइल पर बातचीत करती रही। काफी प्रयास के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत राजूपट्टी गांव के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती रविवार सुबह करीब 11 बजे राजूपट्टी गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते वह टावर पर काफी ऊंचाई तक पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने टावर पर चढ़ी युवती से नीचे उतरने की अपील की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, युवती काफी देर तक नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुई। इससे पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई।

इस दौरान युवती अपने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से लगातार बातचीत करती रही। वह फोन पर किससे और क्या बात कर रही थी, इसकी जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। युवती के मोबाइल पर बातचीत करने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन

होगी पूछताछ

पुलिसकर्मियों ने लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और युवती को शांतिपूर्वक समझाने में सहयोग करने की अपील की। करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास के बाद युवती को नीचे उतरने के लिए राजी किया गया। इसके बाद वह सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई।

युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ जीयनपुर कोतवाली ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर वह मोबाइल टावर पर क्यों चढ़ी थी। पुलिस युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें