फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन शातिर चोर चढ़े हत्थे, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया के बूढ़नपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी व दवाएं चुरा ले गए थे। बृहस्पतिवार को अतरौलिया थाना पुलिस ने चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

23 अगस्त की रात चोरों ने स्वामीनाथ प्रजापति के बूढ़नपुर कस्बा स्थित मेडिकल स्टोर का ताला चटका कर काफी मात्रा में दवाएं, देशी घी, हार्लिक्स के साथ ही नकदी पर हाथ साफ किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया। विवेचना में हनुमान निषाद पुत्र निहोर, शो भनाथ निषाद पुत्र लालदेव व पवन निषाद पुत्र रामनयन निवासी शंभुपुर थाना अहरौला का नाम प्रकाश में आया। पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त कोयलसा बाजार में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हनुमान निषाद, शोभनाथ निषाद व पवन निषाद को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी की दवाएं, देशी घी, हार्लिक्स के साथ ही लगभग साढ़े तीन हजार रुपये बरामद किया। तीनों चोर जौनपुर, अंबेडकरनगर व आजमगढ़ जिले में चोरी, जहर खुरानी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं। हनुमान निषाद शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें