शिब्ली कालेज के मैदान में हॉकी मैच प्रतियोगिता में खेलते आजमगढ़ और बलिया के खिलाड़ी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के मैदान पर चल रहे स्व. अबुल्लैस मेमोरियल राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। रविवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
पहले मैच में आजमगढ़-बी ने भदोही को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में शिब्ली कालेज ने बलिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। टीम की ओर से असद ने दो गोल करके विजय दिलाई। तीसरे मैच में सिकड़ी गाजीपुर को तरवां ने 5-4 के अंतर से पराजित किया। मैच का नतीजा पेनाल्टी स्ट्रोक से निकला। चौथे मैच में रामपुर ने इलाहाबाद को संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद हराया। सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर हाकी संघ के सचिव मोहम्मद असद आदि मौजूद रहे।