जिला अध्यक्ष विजय कुमार राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन की मंशानुसार राशन वितरण करते हैं। साथ ही कोरोना काल में भी कोटेदारों ने प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया गया। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया, जिसकी सराहना पूरे भारत में की गई और उप्र सरकार को भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र भी दिया।
संगठन की मांग करता है कि है कि कोटेदारों को भी अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश व मिनिमम इनकम गारंटी दी जाए, जिससे इस महंगाई में कोटेदार परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके। अन्यथा की स्थिति में 28 जनवरी 2026 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके पर दिनेश सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, दीपक पांडे, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, सीताराम मौर्य, आशीष राय, सौरभ राय, दीनानाथ आदि उपस्थित थे।