वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एसपी ग्रामीण को मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। वह देर शाम अहरौला के शमशाबाद पुल के पास पहुंचे जहां उन्होंने जेसीबी से अवशेष को फिर से बाहर निकलवाया और फोरेंसिक टीम से सेंपलिंग कराई और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जांच में दोषी पाए जाने पर और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मनीष पाल को लाइन हाजिर कर दिया।