फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्रधान हत्याकांड के दूसरे दिन पूरे क्षेत्र में रही खामोशी, चार पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2020 08:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में बांसगांव के प्रधान व पुलिस की गाड़ी से मृत बालक सूरज का शव पीएम के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। भारी फोर्स व अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों के शव अलग-अलग कब्रिस्तानों में दफन किए गए।

विज्ञापन


वहीं मृतक प्रधान के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। वहीं एसपी ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। घटना के दूसरे दिन पूरे क्षेत्र में माहौल शांत रहा और पुलिस व पीएसी के जवान चक्रमण करते नजर आए।

दरअसल, बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम पुत्र सुखराम की बदमाशों ने घर से बुलाकर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश मृत प्रधान के घर पहुंचकर घटना की सूचना दिए और फिर भाग निकले। प्रधान की हत्या की जानकारी होने पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बोगरिया चौकी के पास 12 वर्षीय सूरज को रौंद दिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने प्रधान के हत्यारोपी के घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही बोगरिया चौकी पर भी तोड़फोड़ व आगजनी की।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस महकमे को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि 20 से 25 राउंड फायरिंग भी पुलिस की तरफ से की गई। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। रात दस बजे पुलिस ग्रामीणों को शांत करा सकी और दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद दोनों शव शनिवार को गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामजद आरोपियों में भोलू उर्फ विवेक सिंह पुत्र विजेंदर सिंह, सूर्यांश कुमार दुबे पुत्र गुड्डू दुबे, विजेंद्र उर्फ गप्पू पुत्र राम नगीना सिंह,  वसीम पुत्र मुस्तफा उर्फ टमाटर शामिल हैं। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई। एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी समेत अन्य आलाधिकारी दिन भर क्षेत्र में जमे रहे।

मृत प्रधान के परिजनों को दिया गया 10 लाख का चेक

बदमाशों की गोली से मृत प्रधान सत्यमेव जयते के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंच कर परिजनों को चेक प्रदान किया।

इसके अलावा एससी-एसटी उत्पीड़न में प्रावधानितन सवा आठ लाख की आधी धनराशि भी परिजनों को दी गई। इसके अलवा मृत बालक सूरज के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख का चेक दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधान के परिवार को 412000 का चेक कागजात आदि की कवायद पूरी होने के बाद और प्रदान किया जाएगा।

छावनी में तब्दील रहा पूरा क्षेत्र

घटना के दूसरे दिन भी पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दिन भरा आलाधिकारी जहां चक्रमण करते रहे तो वहीं पुलिस व पीएसी के जवान भी दिन पर तैनात रहे। गांव के साथ ही आसपास के बाजारों में भी पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। सीओ लालगंज अजय यादव के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी नजर आई।
चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर, उनकी तलाश में चार टीम लगाई गई है। शनिवार को क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से शांत रहा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है और हालात सामान्य है। पीएम के बाद प्रधान व हादसे में मृत बच्चे के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें