फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के दंपत्ति की उत्तराखंड में हत्या: युवक की सास घायल, सूचना मिलते ही रवाना हुए परिजन

Thu, 03 Aug 2023 12:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मुबारकपुर क्षेत्र के नैठी गांव निवासी संजय यादव (32) पुत्र झींगुर अपनी पत्नी सोनाली, सास व दो बच्चों के साथ उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
आजमगढ़ के दंपत्ति की उत्तराखंड में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव के रहने वाले एक युवक व उसकी पत्नी की उत्तराखंड के उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में चाकू से देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक की सास को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन रूद्रपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: हाईकोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट, हिंदू पक्ष के वकील ने बताई एक-एक बात
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र के नैठी गांव निवासी संजय यादव (32) पुत्र झींगुर अपनी पत्नी सोनाली, सास व दो बच्चों के साथ उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। बुधवार की देर रात कुछ लोग घर में घुस गए और उन्होंने कमरे में सो रहे संजय यादव और पत्नी सोनाली की गला काटकर हत्या कर दी। जबकि संजय की सास पर भी चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सुबह के समय पड़ोस के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संजय की घायल सास को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे, इसलिए हत्यारों के हमले से बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें