फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एम्स के सर्जरी हेड ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी मेडिकल काॅलेज की तरह डॉक्टरी की पढ़ाई होनी है। यहां पर जल्द ही डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड से डीएनबी मेडिसिन, सर्जरी व आर्थो की पढ़ाई होगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को एम्स के मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली के सर्जरी हेड डॉ. दीपक गुलवालिया ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. रीता दुबे ने बताया कि मेडिसिन, सर्जरी व आर्थो की पढ़ाई के लिए अस्पताल प्रशासन तीनाें विभाग स्थापित करने के साथ ही अन्य सारी तैयारियां कर रहा है। बोर्ड द्वारा तैयारियों का निरीक्षण कराया जा रहा है। पूर्व में मेडिसिन विभाग की टीम ने यहां निरीक्षण किया था और कोर्स शुरू करने की संस्तुति की थी।
वहीं बुधवार को सर्जरी कोर्स की शुरूआत के लिए डॉ. दीपक गुलवालिया पहुंचे। उन्होंने माइनर ओटी, इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, सिटी स्कैन आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल लिया। डॉ. दीपक यहां संसाधनों की जांच को पहुंचे है। इनकी रिपोर्ट में जो भी कमियां मिलेगी उसे जल्द से जल्द दूर करा दिया जाएगा। अगले सत्र से दो वर्षीय सर्जनी, मेडिसिन व आर्थो में डीएनबी कोर्स की यहां से शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें