फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित ट्रक, एक महीने में चौथी घटना से मचा हड़कंप

Wed, 11 Oct 2023 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जौनपुर की तरफ से एक ट्रक मुर्गी का दाना लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। अभी ट्रक ठेकमा बाजार स्थित रोडवेज के पास ही पहुंची थी कि डिवाइर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा रोडवेज के पास बुधवार की भोर में जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- नगर निगम का अजीबो-गरीब फरमान: तीन साल बाद मांगा नावों का डीजल इंजन, नाविकों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

जौनपुर की तरफ से एक ट्रक मुर्गी का दाना लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। अभी ट्रक ठेकमा बाजार स्थित रोडवेज के पास ही पहुंची थी कि डिवाइर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया है। लोगों का कहना है कि ठेकमा बाजार में रोड अभी सिंगल है और रोडवेज के पास ठेकेदार द्वारा डिवाइडर बना दिया गया है, लेकिन यहां किसी भी तरह का चिन्ह नहीं लगाया गया है। जिसके चलते आए दिन यहां हादसा होता रहता है। बीते एक माह के अंदर बुधवार की सुबह हुई चौथी घटना है। बीच सड़क पर ट्रक के पलट जाने से रास्ते पर जाम भी लग गया। आनन-फानन में पहुंचे चौकी प्रभारी ठेकम ने पलटे ट्रक का सामान निकलवा कर दूसरे ट्रक में लदवाया और फिर जेसीबी की मदद से पलटे ट्रक को सीधा करा कर किनारे खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें