कानपुर के भीतरगांव में हुए हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 26 लोगों की जान जाने के बाद भी आजमगढ़ के जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया। नतीजा रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। गोविंद दशमी का स्नान कर घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर बाजार के समीप नेशनल हाईवे 233 पर ब्रेजा तथा एक कार की आपसी टक्कर में छह श्रद्धालु सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिसकी आशंका थी आखिरकार वहीं हुआ। यदि समय से विभाग चेत जाता तो घटना पर अंकुश लग जाता। जी हां रविवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुदीनपुर के समीप गोविंद साहब का स्नान कर गंतव्य लौट रहे श्रद्घालुओं से भरा पिकअप व दो कारो की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रूट डायवर्जन होने के कारण पिकअप गलत दिशा में चल रही थी जिससे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
कानपुर के भीतरगांव में हुए हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 26 लोगों की जान जाने के बाद भी आजमगढ़ के जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया। नतीजा रविवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। गोविंद दशमी का स्नान कर घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर बाजार के समीप नेशनल हाईवे 233 पर ब्रेजा तथा एक कार की आपसी टक्कर में छह श्रद्धालु सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे जो मऊ जनपद के कोपागंज के निवासी हैं।
रूट डायवर्जन होने से गलत साइड से चल रहा था पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रूट डायवर्जन के कारण मेले की गाड़ियां अपने रांग साइड चलने को मजबूर थीं, सामने से आ रही एक कार जो दसरे कार को ओवरटेक करने के चक्कर में पहले कार को टक्कर मारी फिर सामने से आ रही श्रद्घालुओं से भरी पिकअप में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। पिकअप में सवार श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अतरौलिया स्थित 100 शैय्या हॉस्पिटल लाया गया। जिनमें मुनिया (45) पत्नी दीपचंद, राजकुमारी (45) पत्नी भीम, फूलमती (40) पत्नी कृष्णा राजभर, कुसमी (42) पत्नी रामनयन तथा रवि प्रकाश (17) पुत्र मुन्ना, निवासी कोपागंज जनपद मऊ घायल हो गए। वहीं ब्रेजा में सवार संदीप (40) पुत्र हरिराम तथा उनकी पत्नी डिंपल (35) भी घायल हो गई। वहीं कार में सवार कपिल देव त्यागी निवासी कप्तानगंज को भी मामूली चोट लगी। घायलों में से मुनिया, राजकुमारी, फूलमती व कुसमी की हालत को गंभीर देखते हुए अतरौलिया 100 सैया के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।