फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे: आधे घंटे तक अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट को बनाया बंधक और फिर...

Thu, 01 Dec 2022 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आधे घंटे तक न ही अधिवक्ताओं ने किसी को अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर आधे घंटे तक अधिवक्ताओं के कब्जे में रहा।
विज्ञापन
आधे घंटे तक अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सीआरओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आधे घंटे तक न ही अधिवक्ताओं ने किसी को अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर आधे घंटे तक अधिवक्ताओं के कब्जे में रहा।

विज्ञापन

जनपद में उस समय काफी अजीबो गरीब परिदृश्य सामने नजर आने लगा जब हजारों की संख्या में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर न्याय के रखवाले उतर आए और जमकर नारेबाजी की। सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर लिया। हजारों अधिवक्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की गई। सीआरओ पर न्यायिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर इस विरोध प्रदर्शन को किए।

Trending Videos
विज्ञापन

सीआरओ वापस जाओ के लगाए नारे से गूंजा कलेक्ट्रेट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
तहसीलों के अधिवक्ता भी हुए शामिल
अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के साथ ही दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं सहित जनपद की समस्त आठो तहसीलों के अधिवक्ताओं ने शामिल होकर सीआरओ के स्थानांतरण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
अधिवक्ताओं के प्रस्तावित मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। एडीएम प्रशासन के साथ ही सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी मौके पर जमे रहे। आधे घंटे बाद जब अधिवक्ताओं का श्रृंखला बनाने का कार्य सकुशल संपन्न हो गया तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें